ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर2100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ 9 अगस्त से

2100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ 9 अगस्त से

सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से सदगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विहंगम योग सत्संग समारोह व 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 9-11 अगस्त ...

2100  कुंडीय वैदिक महायज्ञ 9 अगस्त से
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 28 Jul 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से सदगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विहंगम योग सत्संग समारोह व 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 9-11 अगस्त तक तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां परिसर में होगा। ये बातें यज्ञ समिति अध्यक्ष शिवजी प्रसाद व विशेष पदाधिकारी सच्चिदानंद सहाय ने कही। वे रविवार को झपहां तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आयोजन में विहंगम योग की क्रियात्मक साधना का उपदेश भी किया जाएगा व त्रि दिवसीय योग शिविर व स्वरवेद अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें