इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 195 बच्चों का चयन
मुजफ्फरपुर में इंस्पायर अवार्ड के लिए 195 बच्चों का चयन किया गया है। कुल 11,700 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें जिले ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया। चयनित बच्चों को उनके आइडिया पर काम करने के लिए 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। मुशहरी प्रखंड से सबसे अधिक 31 बच्चों का चयन हुआ है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 195 बच्चों का चयन हुआ है। सत्र 2025-26 के लिए चयनित बच्चों की सूची जारी की गई है। सूबे के 2141 बच्चे चयनित हुए हैं। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों में बच्चों को नवाचार से जोड़ने को लेकर इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता होती है। इसमें बच्चे अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन करते हैं। बेहतर आइडिया वाले का चयन किया जाता है। चयनित आइडिया पर काम करने को लेकर बच्चों को राशि दी जाती है। 10-10 हजार रुपये बच्चों को अपने आइडिया पर काम करने को लेकर दिया जाता है। इसके बाद उस प्रोजेक्ट को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।
रजिस्ट्रेशन में देश में पहले स्थान पर था जिला इंस्पायर अवार्ड 2025-26 के लिए जिले से 11,700 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। रजिस्ट्रेशन करने में देश में पहले स्थान पर जिला था। ऐसे में 195 बच्चों के चयन पर डीईओ और डीपीओ ने सभी शिक्षकों और चयनित बच्चों को बधाई दी। पिछले साल की तुलना में यह संख्या पांच गुणा से भी अधिक है। पिछले साल 22 बच्चों का ही चयन जिले में हुआ था। मुशहरी के सबसे अधिक बच्चों का चयन जिले में मुशहरी से सबसे अधिक बच्चों का चयन किया गया है। इस प्रखंड के 31 बच्चों का चयन हुआ है। कुढ़नी के 16, औराई के 14, बंदरा के 3, मोतीपुर के 19, बोचहां के 7, मुरौल के 3, गायघाट के 6, कांटी के 14, कटरा के 8, कुढ़नी के 16, मड़वन के 9, मीनापुर के 15, शहरी क्षेत्र के 9, पारू के 13, साहेबगंज के 9, सकरा के 9, सरैया के 12 बच्चों का चयन किया गया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों की संख्या इसमें लगभग 70 फीसदी है। 30 फीसदी ही निजी स्कूलों के बच्चे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


