ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिले के 19 आंगनबाड़ी केन्द्र जल्द बनेंगे मॉडल

जिले के 19 आंगनबाड़ी केन्द्र जल्द बनेंगे मॉडल

समेकित विकास परियोजना के तहत जिले के 19 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल बनाया जाएगा। ये सभी केन्द्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस व चाइल्ड फ्रेंडली होंगे। इनमें बच्चों के लिए स्कूल पूर्व शिक्षा के साथ...

जिले के 19 आंगनबाड़ी केन्द्र जल्द बनेंगे मॉडल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 14 Jan 2019 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

समेकित विकास परियोजना के तहत जिले के 19 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल बनाया जाएगा। ये सभी केन्द्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस व चाइल्ड फ्रेंडली होंगे। इनमें बच्चों के लिए स्कूल पूर्व शिक्षा के साथ मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे। फर्श व दीवारों को बच्चों से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियों से आकर्षक बनाया जाएगा। फरवरी तक यह मॉडल केन्द्र हर प्रखंड में बनकर तैयार हो जाएगा।

आईसीडीएस विभाग ने काम को स्वीकृति दे दी है। जिले में 19 में से 17 केन्द्रों का चयन कर लिया गया है। दो केन्द्रों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिले के 17 में से 15 परियोजना में एक-एक केन्द्र बनेगा। वहीं, कुढ़नी व मोतीपुर परियोजना में दो-दो मॉडल केन्द्र बनेंगे। उधर, जिला प्रोग्राम कार्यालय की डीपीओ ललिता कुमारी ने सभी सीडीपीओ को मॉडल केन्द्र बनवाकर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने बताया है कि बच्चों के सर्वाधिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों पर मनोरंजन के लिए टीवी, झूला आदि की व्यवस्था होगी। साथ ही कहा कि सुविधाओं से पूर्ण बेहतर माहौल में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

मॉडल केन्द्र में रहेंगी ये सुविधाएं

एसी, टीवी, लिखने के लिए सादी सतह, लकड़ी की खुंटी, बच्चों के लिए किताबों का कोना, झूला, फर्श पर पेंटिंग व ज्यामितीय आकृतियां, पीने व हाथ धोने को पानी की व्यवस्था, चौकी, मेज व बिस्तर, बगीचा, केन्द्र के बरामदे व बाहरी दीवारों पर पेंटिंग आदि।

इन प्रखंडों के ये केन्द्र बनेंगे मॉडल

मुशहरी सदर का केन्द्र संख्या 111, मुशहरी ग्रामीण का 162, कुढ़नी का 229 व 240, सकरा का 37, बोचहां का 62, मुरौल का 79, कांटी का 162, सरैया का 85, औराई का 62, मोतीपुर का 184 व 204, गायघाट का 178, कटरा का 21, पारु का 135, साहेबगंज का 173 और बंदरा का केन्द्र संख्या-2 मॉडल बनेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें