युवती ने जबरन शादी और बलात्कार का लगाया आरोप, शिकायत
मुजफ्फरपुर की 18 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में आवेदन दिया है। युवती का कहना है कि उसकी मर्जी के खिलाफ उसे शादी करने के लिए मजबूर किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वह दो महीने तक प्रताड़ित रही और अंततः भागकर पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ न केवल उसकी शादी कराई गई, बल्कि बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।आवेदन में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते एक फरवरी को उसके जीजा और मामा उसकी मां की सहमति से उसे घूमने के बहाने मंदिर ले गए। वहां उसकी मर्जी के खिलाफ और विरोध के बावजूद सहदुल्हापुर राघोपुर निवासी युवक से शादी करा दी गई। पीड़िता का आरोप है कि यह शादी मोटी रकम लेकर कराई गई।
शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पांच और छह फरवरी को आरोपित पति ने कमरे में बंदकर उसके साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने बताया कि उसे घर में कैद करके रखा जाता था। करीब दो महीने तक प्रताड़ना झेलने के बाद 31 मार्च को मौका पाकर वह वहां से किसी तरह भाग निकली। वह भागकर अपनी दूसरी बहन के घर पहुंची। उसने मंगलवार को अहियापुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आवेदन की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


