ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमहाअभियान में 18 हजार को लगा टीका

महाअभियान में 18 हजार को लगा टीका

15 से 60 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका देने के लिए जिले में शुक्रवार को टीका महाअभियान चलाया गया। इसके लिए जिले में 750 केंद्र बनाए गए थे।...

महाअभियान में 18 हजार को लगा टीका
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 27 Jan 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

15 से 60 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका देने के लिए जिले में शुक्रवार को टीका महाअभियान चलाया गया। इसके लिए जिले में 750 केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर टीका दिया गया। रात आठ बजे तक 18 हजार लोगों को टीका दिया गया था। इनमें 15 से 17 वर्ष के तीन हजार किशोर भी थे। जिले में फिर 29 जनवरी को भी टीका अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके पांडेय के मुताबिक, टीकाकरण के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया था। जिले में 17 हजार 35 लोगों को बूस्टर डोज पड़ चुकी है। अबतक 29 लाख 14 हजार 467 को पहली डोज और 20 लाख 24 हजार 550 को दूसरी डोज लग चुकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें