
बोहचां में नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज
बोचहां में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। उसकी मां ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छात्रा चौर में घास लाने गई थी, तभी उसे दुपट्टे से बांधकर कार में बैठाया गया।...
बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा की मां ने मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह चौर में घास लाने गई थी। इसी बीच उसकी पुत्री का गांव के तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। दुपट्टे से बांधकर जबरन उसे कार में बैठा लिया और भाग निकले। घर आने के बाद बच्ची के नहीं मिलने पर आसपास पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह आरोपित के घर जाकर पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट की गई।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


