Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News17-Year-Old Pregnant Minor Attempts Suicide in Muzaffarpur Hospital
एसकेएमसीएच में भर्ती नाबालिग गर्भवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

एसकेएमसीएच में भर्ती नाबालिग गर्भवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एक 17 वर्षीय गर्भवती नाबालिग ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उत्तराखंड की रहने वाली है और एक रिश्तेदार द्वारा प्रेमजाल में फंसाई गई थी। पुलिस ने उसे बचा लिया और उसकी देखभाल की जा रही है।

Mon, 3 Nov 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के अज्ञात वार्ड में भर्ती एक नाबालिग गर्भवती (17 वर्ष) ने पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, वार्ड में भर्ती मरीजों और सफाईकर्मियों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। सिकंदरपुर ओपी की पुलिस को नाबालिग भटकते हुए मिली थी। पुलिस ने उसे बीते 13 अक्टूबर को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। तब से वह अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान रिश्ते में बड़ी बहन के देवर उसे प्रेमजाल में फांसकर ले भागा। वह उसे यूपी के बरेली में रखे हुए था। वहां महीनों तक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। इसके बाद वह वहां से भी भगाकर दूसरी जगह ले जा रहा था। विरोध करने पर बलिया स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। उसने मेरा मोबाइल भी ले लिया। नाबालिग ने बताया कि बलिया से वह किसी तरह ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची और भटक रही थी। यहां पुलिस ने उसे मेडिकल में रख दिया। इधर, मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया नाबालिग से महिला पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ की है। आगे की करवाई की जा रही है। इधर, एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को भर्ती कराया था। पुलिस की देखरेख में उसका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। उसके परिवार के बारे में पता लगाना पुलिस का काम है।