नशा देकर नाबालिग छात्रा को घर से उठाया
मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता इलाके में एक 15 वर्षीय छात्रा का प्रेम प्रसंग में अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि मो. मुन्ना के पुत्र छोटू और उसके मित्र रामा कुमार ने उसे नशा देकर अपहरण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। माधोपुर सुस्ता इलाके की 15 वर्षीय छात्रा का प्रेम प्रसंग में अपहरण कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को छात्रा की मां ने कच्ची-पक्की ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने गांव के ही मो. मुन्ना के पुत्र छोटू और उसके मित्रा रामा कुमार को आरोपित बनाया है। उसने पुलिस का बताया है कि बेटी इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी। गांव के ही दोनों नामजद आरोपित उसे फोन पर परेशान करते थे। बीते 15 मई को छात्रा घर पर अकेली थी। उसे नशा देकर दोनों ने अपहरण कर लिया है। ओपी के दारोगा अरविंद कुमार को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


