Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News15-Year-Old Girl Goes Missing After Taking Radha Krishna Idol in Muzaffarpur
मूर्ति लेकर घर से निकल गई भक्ति में लीन रहने वाली किशोरी

मूर्ति लेकर घर से निकल गई भक्ति में लीन रहने वाली किशोरी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के रामबाग चौड़ी मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी राधा कृष्ण की मूर्ति लेकर घर से निकल गई है। वह चार दिनों से गायब है और घर पर एक चिट्ठी छोड़ गई है कि उसे कोई तलाश न करे। पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और बेटी की तलाश की गुहार लगाई है।

Nov 27, 2025 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाने के रामबाग चौड़ी मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी राधा कृष्ण की मूर्ति लेकर घर से निकल गई है। वह बीते चार दिनों से गायब है। उसने घर पर चिट्ठी छोड़ी है कि उसे कोई तलाश नहीं करे। पूरा परिवार चिंतित है। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पढ़ाई से ज्यादा भक्ति में लीन रहती थी। इस वजह से उसका मन भी पढ़ाई में नहीं लगता था। वह सप्ताह में तीन दिन संगीत सीखने जाती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते 23 नवंबर को वह घर से अपने कपड़े आदि पिट्ठू बैग में रखा और हाथ में छोटी टोकड़ी में राधे कृष्ण की मूर्ति रखकर घर से निकल गई है। बता दें कि भक्ति में लीन इसी तरह योगियामठ की तीन किशोरी घर से निकल गई थी। 10 दिनों बाद उनका शव मथुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला था। शहर की इस घटना के बाद अब भक्ति में लीन किशोरी के गायब होने का दूसरा मामला सामने आया है। परिजन और पुलिस ने रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों के आसपास का कैमरा खंगाला है। मोहल्ले के कैमरे में किशोरी सफेद सलवार व काला शूट में हरे रंग का जैकेट पहने हुए जाते दिखी है। मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि सीसीटीवी से मिले कुछ सुराग के आधार पर किशोरी की तलाश की जा रही है।