Muzaffarpur News: गंडक नदी में डूबे किशोर का चार दिन बाद शव मिला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: सरैया के रतनपुर डीही गांव के मठ टोला में गंडक नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर शशि कुमार का शव चार दिन बाद बरामद हुआ। शव अयोधपुर गांव के पास झाड़ी में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शशि सोमवार को नदी किनारे गया था, और खोज अभियान में स्थानीय गोताखोर शामिल हुए थे।

Muzaffarpur News: गंडक नदी में डूबे किशोर का चार दिन बाद शव मिला

Muzaffarpur News: सरैया। पश्चिमी दियारा इलाके के रतनपुर डीही गांव के मठ टोला स्थित गंडक नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव चार दिन बाद शनिवार को बरामद हुआ। शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर अयोधपुर गांव के समीप नदी किनारे झाड़ी में फंसा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक रतनपुर डीही गांव के मठ टोला निवासी रामलाल महतो का पुत्र शशि कुमार था। परिजनों के अनुसार शशि सोमवार की शाम घर के समीप गंडक नदी किनारे गया था। थानेदार देवेंद्र कुमार की पहल पर स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका था।

Pankaj Rakesh

लेखक के बारे में

Pankaj Rakesh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।