गोबरसही-डुमरी रोड से किशोरी लापता, पड़ोसी पर भगा ले जाने का आरोप
मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। उसकी मां ने पड़ोसी युवक अरविंद कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने बहला-फुसलाकर बेटी को भगा लिया। किशोरी की मां ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब किशोरी की तलाश में जुटी है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में गोबरसही डुमरी रोड स्थित किराये के मकान से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां मूल रूप से कुढ़नी थाने के खरौनाडीह इलाके की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह गोबरसही-डुमरी रोड में किराये में रहकर जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।एफआईआर में उन्होंने बताया कि वह काम से लौटकर कमरे पर आईं तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी देर तक खोजबीन करने पर पता चला कि पड़ोसी युवक अरविंद कुमार उसे भगा ले गया है।
अरविंद कुमार पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


