Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News14 Top Students Honored on Independence Day in Muzaffarpur 9 Girls Among Them
स्वतंत्रता दिवस पर 14 टॉपर्स का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर 14 टॉपर्स का होगा सम्मान

संक्षेप:

स्वतंत्रता दिवस पर मुजफ्फरपुर में 14 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 9 बेटियां हैं। मैट्रिक के 10 और इंटर के 4 टॉपर्स में से सभी बेटियों ने उत्कृष्टता दिखाई है। सम्मानित बच्चों में अनुष्का...

Aug 14, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स 14 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इन 14 टॉपर्स में नौ बेटियां हैं। मैट्रिक के 10 और इंटर के चार बच्चों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। मैट्रिक में 10 में पांच और इंटर में सभी चार टॉपर्स बेटियां हैं। इन छात्र-छात्राओं को आज मिलेगा सम्मान: मैट्रिक के टॉपर्स में अनुष्का कुमारी, चन्द्रमणि लाल, संजना कुमारी, सुबोध कुमार, गुंजा कुमारी, मेहजंबी, जीनत अफरोज, रणधीर कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार शामिल हैं। इंटर में प्रिया कुमारी, अनामिका, शिम्पी कुमारी और मेजस्वी आर्य शामिल हैं। ये सभी पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के टॉपर्स हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें