कांग्रेस के जिला कार्यालय में भीम संवाद आयोजित

Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर तिलक मैदान में भीम संवाद का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बाबा साहेब को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी और समाज सुधारक बताया। इस अवसर पर कई नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा की।

कांग्रेस के जिला कार्यालय में भीम संवाद आयोजित

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भीम संवाद का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उन्होंने समानता और न्याय आधारित आधुनिक भारत की नींव रखी। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और वंचितों के सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करने का मंत्र दिया।

महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, विजय यादव, प्रो. शंभू राम, ई. रामस्वार्थ सिंह, कौशल किशोर चौधरी, अधिवक्ता रिजवान अहमद एजाजी, सीमा सरोज आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रामश्रय राय, रीतेश कुमार संजू, मोजक्किर रहमान, मोहन कुमार, सविता श्रीवास्तव, रौशन तारा, अविनाश कुमार, मो. आमिर, सज्जाद, समीउद्दीन, रमाशंकर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Nitish Soni

लेखक के बारे में

Nitish Soni

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।