थाना पहुंची किशोरी, कहा- मां की पिटाई से आहत होकर घर से भाग गई

Mar 08, 2026 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मीनापुर की 13 साल की किशोरी ने सिवाइपट्टी थाना पहुंचकर बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह अपनी मां की पिटाई से दुखी होकर घर से भाग गई थी। मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कर लिया गया है।

थाना पहुंची किशोरी, कहा- मां की पिटाई से आहत होकर घर से भाग गई

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा 13 साल की किशोरी रविवार को अचानक थाना पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। मां की पिटाई से आहत होकर वह घर से भाग गई थी। मामले को लेकर किशोरी की मां ने सिवाइपट्टी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पांच लोगों को नामजद किया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।