अखबार विक्रेता प्रमोद कुमार का पुत्र 15 दिन से लापता

अखबार विक्रेता प्रमोद कुमार का पुत्र 15 दिन से लापता

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा सुकुल गांव में 12 वर्षीय अंश कुमार 15 दिन से लापता है। वह छठी कक्षा का छात्र है और 12 अगस्त को स्कूल गया था। उसके परिवार ने उसकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं...

Aug 27, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा सुकुल गांव निवासी अखबार विक्रेता प्रमोद कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार 15 दिन से लापता है। वह छठी कक्षा का छात्र है और गांव के ही मध्य विद्यालय में पढ़ता है। वह 12 अगस्त को स्कूल में पढ़ने गया था। किताब, कॉपी व बैग स्कूल में ही छोड़कर वह गायब हो गया। उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। प्रमोद ने जैतपुर थाने में इसकी शिकायत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।