ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरलक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए 1051 श्रद्धालुओं ने की जलबोझी

लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए 1051 श्रद्धालुओं ने की जलबोझी

मड़वन प्रखंड के फंदा में गुरुवार को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। 1051 कलश यात्रियों का जत्था यज्ञ स्थल से कलश लेकर...

लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए 1051 श्रद्धालुओं ने की जलबोझी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 01 Apr 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मड़वन प्रखंड के फंदा में गुरुवार को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। 1051 कलश यात्रियों का जत्था यज्ञ स्थल से कलश लेकर मंडप की परिक्रमा कर गोपालपुर, भटौना, बोरबारा होते हुए गाजे-बाजे के साथ भटौना कदाने नदी तट पर पहुंचा। वहां पंडित जय भगवान उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय व गोपाल पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कदाने नदी से कलश में जलबोझी की गई।

जलबोझी के बाद कलश यात्रियों का जत्था जय लक्ष्मी नारायण, जय श्री राम, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा। इसके बाद यज्ञ मंडप के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रियों की सुविधा व स्वागत के लिए सड़कों की जगह-जगह सफाई की गई। सड़क पर पानी की बौछार कर सड़क को ठंडा किया गया, जिस रास्ते से कलश यात्रियों का दल गुजरा आसपास के ग्रामीणों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कई जगहों पर कलश यात्रियों के लिए ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई थी।

यज्ञ समिति के प्रवीण कुमार ने बताया कि यज्ञ आदित्य नारायणाचार्य उर्फ दूधिया बाबा की देखरेख में कराया जा रहा है। कलश स्थापना के बाद विधायक राजू सिंह ने नारियल फोड़कर आगे के कार्य की शुरुआत की। मौके पर विजय कुमार सिंह, सुभाष सिंह, दिग्विजय सिंह, कुंदन सिंह व गगन देव कुमार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें