श्रावणी मेला : मुजफ्फरपुर में सोमवारी पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन रास्तों से गुजरने पर प्रतिबंध

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में सोमवार पर श्रावणी मेला में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए 6 स्थान चिह्नित किए हैं। श्रद्धालुओं से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। 

muzaffarpur traffic updates
मुजफ्फरपुर में सोमवारी पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव (फाइल फोटो)

Muzaffarpur Traffic Advisory: श्रावणी मेला के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुजफ्फरपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नई यातायात व्यवस्था लागू की है। सोमवारी पर 17 अगस्त को भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसके चलते मधौल लिची स्टैचू से रामदयालु गुमटी की ओर का रास्ता बंद रहेगा। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए भी शहर में स्थान चिह्नित किए गए हैं।

इस सोमवार को बाइक से आने वाले श्रद्धालु मधौल से न्यू बाईपास होते हुए गोबरसही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही न्यू बाईपास से शहर की ओर आने वाले अन्य वाहन भी गोबरसही के रास्ते ही आगे बढ़ेंगे। ​प्रशासन ने मधौल लिची स्टैचू से रामदयालु गुमटी की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि, इस मार्ग पर प्रतिबंध के दौरान आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रवेश की छूट रहेगी।

6 जगहों पर पार्किंग

​मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों के लिए शहर में 6 स्थानों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें ​मुजफ्फरपुर क्लब का मैदान, ​इमलीचट्टी बस स्टैंड, ​बी. बी. कॉलेजिएट स्कूल, ​आरडीएस कॉलेज का मैदान, ​आरडीएस रेलवे स्टेशन और ​एलएस कॉलेज ग्राउंड शामिल है।

एसएसपी की अपील

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइक या दोपहिया वाहन केवल चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। वे सड़क या यातायात मार्ग पर अनावश्यक वाहन ना लगाएं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए श्रावणी मेला को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुर में सोमवारी पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन रास्तों से नहीं गुजरें