मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर ट्रेजडी: निशांत के बयान के बाद बड़ा ऐक्शन, डाक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड  में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन हेड और हादसे के वक्त डॉक्टर ऑन ड्यूटी शामिल हैं। गुरुवार को आईसीयू में लगी आग में 6 मरीजों की मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर अस्पताल फायर ट्रेजडी: निशांत के बयान के बाद बड़ा ऐक्शन, डाक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Top News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान आने के बाद मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए अग्निकांड में छह लोगों की मौत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन हेड और घटना के वक्त ऑन ड्यूटी रहे डॉक्टर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ये सभी अपनी ड्यूटी से नदारद थे। पुलिस ने आईसीयू के डॉक्टर पंकज, एडमिन मैनेजर रामकुमार और मेंटेनेंस मैनेजर अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि घटना बेदह दुखदायी है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉ उपेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वे फरार बताए जा रहे हैं।

डॉक्टर ड्यूटी से गायब, कर्मचारी मरीज छोड़कर भागे

सीटीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि घटना के वक्त आईसीयू में तैनात डॉक्टर पंकज ड्यूटी से गायब था। आग लगने के बाद एडमिन मैनेजर रामकुमार सुबह अस्पताल पहुंचे, तब तक अफरा-तफरी मच चुकी थी। कई अस्पताल कर्मचारी मरीजों को छोड़कर भाग गए।

एसी की सर्विस में लापरवाही

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच में यह बात सामने आई है कि मेंटेनेंस मैनेजर अजीत कुमार ने लंबे समय से आईसीयू में लगे एसी की सर्विस नहीं कराई थी। शॉर्ट सर्किट की वजह एसी में खराबी होने की बताई जा रही है। समय पर रखरखाव नहीं किए जाने की वजह से यह हादसा सामने आया।

मालिक की भी गिरफ्तारी होगी?

पुलिस प्रसाद हॉस्पिटल के मालिक की लापरवाही के बिंदु पर भी जांच कर रही है। देखा जा रहा है कि फायर सेफ्टी और हॉस्पिटल के भवन निर्माण में कोई लापरवाही तो नहीं बरती।स्टाफ ड्यूटी के मानकों का पालन हुआ या नहीं।

कोर्ट में पेशी होगी

ब्रह्मपुरा पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपितों डॉक्टर पंकज, रामकुमार और अजीत कुमार को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने फायर अफसर आर एन पाण्डेय के आवेदन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में 10 लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार 4 जून की सुबह 3:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आईसीयु में आग लगी थी। हादसे में 6 मरीजों की मौत हुई थी, 18 मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

(मुजफ्फरपुर से प्रमुख संवाददाता गुलशाद अहमद की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।