मांझी ने किया था प्रसाद अस्पताल का उद्घाटन; आग में 5 मौत से सम्राट दुखी, निशांत ऐक्शन में

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने किया था। गुरुवार को आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई। सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डीएम सुब्रत कुमार सेन से फोन पर पूरी जानकारी ली है।

मांझी ने किया था प्रसाद अस्पताल का उद्घाटन; आग में 5 मौत से सम्राट दुखी, निशांत ऐक्शन में

Muzaffarpur Hospital Fire Incident: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सबसे नामी प्राइवेट अस्पताल प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से अबतक पांच आईसीयू मरीजों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। इस अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन सीएम जीतनराम मांझी ने 12 साल पहले किया था। फायर अफिसर के बयान से 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड पर सम्राट सरकार ऐक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है और परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ घायलों के इलाज कराने का निर्देश दिया है । स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन से बात कर कांड की जानकारी ली और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने व कांड की जांच का निर्देश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से इस अस्पताल का बेहद खास रिश्ता है। सीएम रहते हुए उन्होंने इस अस्पताल का उद्घाटन कि था। उद्घाटन समारोह के दिन मांझी सरकारी दौरे पर मुजफ्फरपुर आए थे लेकिन, समय की कमी की वजह से नहीं पहुंच पाए। चार दिन बाद फिर से सीएम ने समय दिया और मुजफ्फरपुर पहुंचकर प्रसाद हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। कांड को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।

मृतकों की पहचान

मीनापुर थाना के गोरिगम्मा निवासी कृष्न नंदन सिंह, 76 साल

कथैया थाना के जिस्तौलिया निवासी गीता देवी, 62 साल

औराई थाना के रतनपुर निवासी शशांक कुमार, 30 साल

शिवहर से तरियानी छपरा थाना के विसंभरपुर गांव के निवासी उदय कुमार, 57 साल

इस घटना का प्रारंभिक कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह 3.20 बजे हुई। घटना के समय आईसीयू में 20 से अधिक मरीज भर्ती थे। अन्य घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुबह तीन बजे अस्पताल की आईसीयू में धमाके के साथ आवाज हुई और वेंटिलेटर उपकरणों में आग लग गई। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई । मरीज इधर उधर भागने लगे। घटना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। अस्पताल के चौथे तल्के को खाली करा कर प्रशासन की टीम सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।