मुजफ्फरपुर के कारोबारी की किडनैपिंग, वीडियो कॉल से 10 लाख मांगे; पुलिस ने 12 घंटे में यूपी से छुड़ाया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा से बुधवार शाम को मुर्गादाना व्यवसायी चंदन कुमार का अपहरण कर लिया गया। आरोपी उन्हें मुजफ्फरपुर से यूपी के बलिया ले गए। उन्होंने वीडियो कॉल से परिवार वालों से 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैस कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया।

muzaffarpur kidnapping
मुजफ्फरपुर के व्यापारी का 10 लाख के लिए अपहरण

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने घर वालों से वीडियो कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी को उत्तर प्रदेश के बलिया से 12 घंटे में ही बरामद कर लिया। साथ ही दो किडनैपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। मुर्गीदाना व्यवसायी चंदन कुमार का बुधवार शाम मिठनपुरा से अपहरण हुआ था। पुलिस किडनैपिंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

10 लाख रुपये की फिरौती के लिए मुर्गीदाना व्यवसायी चंदन कुमार का बुधवार शाम मिठनपुरा से अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने व्यवसायी के मोबाइल से ही परिजनों को वीडियो कॉल कर फिरौती मांगी और पिटाई का वीडियो भी दिखाया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी के बलिया से अहले सुबह अपहृत व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

रज्जु साह लेन से हुआ था अपहरण

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जु साह लेन निवासी चंदन कुमार मुर्गीदाना का कारोबार करते हैं। परिजन के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर आए और चंदन को किसी काम के बहाने साथ ले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन शुरू की।

मोबाइल से मांगी गई 10 लाख की फिरौती

कुछ देर बाद चंदन के मोबाइल से ही परिजन के पास कॉल आया। वीडियो कॉल पर अपराधियों ने चंदन की पिटाई का वीडियो दिखाते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर उन्हें जान से मार देंगे। डरे-सहमे परिजन ने तुरंत मिठनपुरा थाने की पुलिस को सूचना दी।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया और लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन यूपी के बलिया जिले में मिली।

बलिया से हुई सकुशल बरामदगी

पुलिस टीम ने यूपी पुलिस के सहयोग से बलिया में रातों-रात छापेमारी की। गुरुवार अहले सुबह एक मकान से अपहृत चंदन कुमार को सकुशल बरामद किया गया। मौके से दो किडनैपर्स को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने फिरौती के लिए अपहरण की बात स्वीकार की है।

आर्थिक तंगी के चलते किडनैपिंग की

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनके पास से व्यवसायी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चंदन को पहले से जानते थे और आर्थिक तंगी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुर के व्यापारी का अपहरण 10 लाख मांगे; पुलिस ने 12 घंटे में UP से पकड़ा