मुस्लिम शिक्षकों की एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी, रमजान में शिक्षा विभाग ने दी राहत

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, पंचदेवरी (गोपालगंज)
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुस्लिम शिक्षकों को रमजान के समय एक घंटा पहले स्कूल छोड़ने की छूट दी है। विभाग के मुस्लिम कर्मी एवं पदाधिकारियों के लिए भी दफ्तर आने-जाने के समय में बदलाव किया गया है।

Muslim Teacher

बिहार के शिक्षा विभाग ने रमजान के महीने में मुस्लिम शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने मुस्लिम टीचर के स्कूल आने-जाने और कर्मियों के कार्यालय की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके तहत, मुस्लिम शिक्षकों को एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी मिल सकेगी। वहीं, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मुस्लिम कर्मचारी एक घंटा पहले दफ्तर आकर, निर्धारित समय से एक घंटा पहले जा सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक एक घंटा पूर्व कार्यालय आ सकते हैं और एक घंटा पहले घर जा सकते हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कर्मी और शिक्षक रमजान के दौरान रोजा रखते हैं।

शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि शिक्षक संगठनों ने राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक समेत अन्य सरकारी स्कूलों में काम कर रहे मुस्लिम शिक्षकों एवं कर्मियों को रमजान के महीने में एक घंटा पहले छुट्टी करने की मांग की थी। इस पर गौर करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के लिए दफ्तर का टाइमिंग में बदलाव किया है। इसी तर्ज पर मुस्लिम शिक्षकों को भी एक घंटा पहले स्कूल छोड़ने की छूट दी गई है। गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने इस पत्र के आलोक में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुस्लिम शिक्षकों की एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी, रमजान में सरकार ने दी राहत