गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बकरीद पर मुस्लिम समाज की मांग; RJD एमएलसी ने BJP को घेरा
बकरीद के मौके पर मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।। इधर राजद के विधान पार्षद डॉ कारी सोहैब ने बीजेपी और मोदी सरकार पर बीफ व्यवसाय को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
Cow National Animal: बिहार में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को भाईचारे के साथ मनाया गया। इस बीच मुजफ्फरपुर के मुस्लिम समाज ने नरेंद्र मोदी सरकार से बड़ी मांग कर दी। कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और बीफ के कारोबार पर रोक लगाई जाए। इधर राजद के विधान पार्षद डॉ कारी सोहैब ने बीजेपी और मोदी सरकार पर बीफ व्यवसाय को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले गाय के नाम पर नफरत फैलाते हैं।
राजद एमएलसी ने कहा कि आज का दिन पूरी दुनिया के बहुत अहम है। कुर्बानी का मतलब है कि अपने अहंकार, घमंड, बेजा जज्बात और अपने बुरी सोच की कुर्बानी दें और सब मिलजुकर भाईचारे और मोहब्बत के वसूल को आगे बढाएं। इससे समाज और मुल्क की तरक्की होगी। आज सभी विरादरी और मजहब के लोग एक दूसरे के पर्व त्योहार में शामिल होते हैं। लेकिन, कुछ लोग इसमें भी सियासत कर रहे हैं। भारत आज बीफ के निर्यात में पूरी दुनिया में सबसे अव्वल हो गया है जो 2014 में नहीं था। मोदी सरकार आने के बाद इसमें काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग ही गाय की तस्करी बंग्लादेश तक कर रहे हैं।
कुछ फर्जी लोग जो गोडसे को मानते हैं वे भगवान राम के नाम पर राजनीति करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता एक ओर गाय के नाम पर चंदा मांगते हैं और दूसरी ओर बीफ की तस्करी करते हैं। बीजेपी गाय काटने वालों से चंदा लेकर झंडा खरीदती है और वही झंडा हिंदू भाइयों के हाथ में देर जय श्रीराम का नारा लगवाती है। बंगाल के मुख्यमंत्री कहते हैं कि 14 साल के बाद गाय को काट सकते हैं। ऐसा कहने वाले सनातनी हो ही नहीं सकते। हमारी मां बूढ़ी हो जाएगी तो उन्हें काट देंगे। इन लोगों में जरा भी इंसानियत बची है तो जितनी जल्दी हो, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसके लिए मुस्लिम समाज बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल इसकी लड़ाई लड़ेगी कि सभी बीफ कंपनियों को बंद किया जाए।
कारी सोहैब ने कहा कि राजस्थान में 500 गाएं मर गईं। कोई बचाने नहीं आया। ये लोग गाय के नाम पर पाखंड करते हैं। भाजपा के नेता संगीत सोम की बीफ फैक्ट्री यूपी है। यह अपने को हिंदुवादी नेता कहेंगे, वाय सिक्योरिटी में चलेंगे और बीफ का कारोबार करेंगे। ये लोग कंपनी खोलते हैं और कोई लेकर बेचने जाएगा तो उसकी मॉब लिंचिंग करेंगे। ये लोग गाय के नाम पर नफरत की राजनीति करते हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

