Hindi NewsBihar Newsmurder in bihar for land after threat motihari
नापी होगी तो विकेट गिरेगा.., 2 धूर जमीन के लिए बिहार में धमकी के बाद चाकू गोदकर हत्या

नापी होगी तो विकेट गिरेगा.., 2 धूर जमीन के लिए बिहार में धमकी के बाद चाकू गोदकर हत्या

संक्षेप:

मनीष के पिता विजय पासवान ने बताया कि घरारी की दो धूर जमीन को लेकर उसके पड़ोसी ललन पासवान व विरेंद्र पासवान से विवाद चल रहा था। भूमि की पैमाइश शनिवार को होनी थी। इसको लेकर आरोपितों ने 11 दिसंबर को धमकी दी थी। आरोपितों ने कहा था कि नापी होगी तो विकेट गिरेगा।

Dec 14, 2025 11:07 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार में 2 धूर जमीन के लिए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। मोतिहारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव में दो धूर जमीन के विवाद में रामगढ़वा गांव निवासी मनीष कुमार (20) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। हालांकि, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मनीष के पिता विजय पासवान ने बताया कि घरारी की दो धूर जमीन को लेकर उसके पड़ोसी ललन पासवान व विरेंद्र पासवान से विवाद चल रहा था। भूमि की पैमाइश शनिवार को होनी थी। इसको लेकर आरोपितों ने 11 दिसंबर को धमकी दी थी।

आरोपितों ने कहा था कि नापी होगी तो विकेट गिरेगा। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पिता विजय पासवान ने बताया कि पुत्र मनीष को ललन पासवान का पुत्र चंदन उर्फ टाकल व विरेंद्र पासवान का पुत्र रुपेश घर से बुलाकर ले गए थे। शाम में जब वह पेटिंग का काम कर वापस आया तो उसके पुत्र का शव घर के बगल में रुपेश के मवेशी घर के सामने पड़ा था। मनीष के गर्दन, पेट, पीठ पर एक दर्जन से अधिक चाकू से वार किया गया था। इसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक चौकीदार का भांजा था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।