7200 रुपये के लिए मर्डर, समस्तीपुर में किडनैप कर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Jan 13, 2026 11:06 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, समस्तीपुर/दरभंगा
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में उधार के 7200 रुपये नहीं चुकाने पर एक युवक को किडनैप कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने यह आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

7200 रुपये के लिए मर्डर, समस्तीपुर में किडनैप कर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के समस्तीपुर जिले महज 7200 रुपये के लिए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात सिंघिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अगरौल निवासी कृष्ण कुमार के बेटे 21 वर्षीय सिद्धार्थ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद में उसे घर से किडनैप कर अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद उसे दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के परिजन को शव सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद घर वालों का बुरा हाल है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक सिद्धार्थ के पिता कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जहांगीरपुर निवासी नंदन के अनुसार सिद्धार्थ ने उससे 7200 रुपये लिए थे। नंदन का कहना था कि बार- बार मांगने पर भी सिद्धार्थ पैसे नहीं लौटा रहा है।

पिता का आरोप है कि नंदन ने अपने गुर्गों के साथ रविवार सुबह उनके बेटे सिद्धार्थ को घर से अगवा कर लिया था। इसके बाद वे उसे सुनसान जगह ले गए। उसकी रॉड से बुरी तरह पिटाई की गई। फिर नंदन समेत अन्य आरोपी उसे मरा समझकर लावारिस हालत में वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। सिद्धार्थ को घायल अवस्था में पड़ा देख एक पुलिसकर्मी ने उसे इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया।

इसके बाद परिवार को खबर दी गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिंघिया पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
;;;