Hindi NewsBihar NewsMurder body in room girlfriend crushed live in boyfriends head and called police in Patna Bihar
मर्डर कर दिया, रूम में लाश है; प्रेमिका ने लिव इन प्रेमी का सिर कुचल पुलिस को फोन कर बुलाया

मर्डर कर दिया, रूम में लाश है; प्रेमिका ने लिव इन प्रेमी का सिर कुचल पुलिस को फोन कर बुलाया

संक्षेप:

मुरारी आरोपी मिला के साथ पांच साल से लिव इन में रहता था पर शादी नहीं कर रहा था। प्रेमिका ने उसकी हत्या कर खुद पुलिस को बुला लिया।

Sep 29, 2025 03:29 pm ISTSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना में एक शादी शुदा महिला ने अपने लिव इन प्रेमी को दर्दनाक मौत की सजा दी। घर के सिलवट्टे से सिर कुचलकर उसे मार दिया और खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात की है। मृतक की पहचान मुरारी कुमार के रूप में की गयी। पुलिस ने आरोपित महिला पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला मुरारी पर शादी का दबाव बना रही थी। पति को छोड़कर वह मुरारी के साथ पांच सालों से रहती थी। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुरारी कुमार सुल्तानपुर मोकामा का निवासी था और बैंगलुरु में चालक का काम करता था। वह पहले से शादी शुदा था। पूजा कुमारी मूलरूप से गौरीचक लखना खैरा गांव की रहने वाली हैं। दोनों के बीच पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुरारी लगातार शादी से इनकार कर रहा था, जबकि पूजा उससे विवाह करना चाहती थी। कंकड़बाग थानेदार ने बताया कि हत्या के अन्य बिन्दुओं की गहन जांच हो रही है। हत्या की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें:शराब लदी कार ने 3 को रौंदा, 2 लड़कियों की मौत; पुलिस ने लुटवा दी बोतलें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस झगड़े में शादी के दबाव के साथ-साथ पैसों का मामला भी शामिल था। मृतक के भाई मनोज यादव ने बताया कि मुरारी ने अपनी बहन से बात करते हुए कहा था कि उनके पास 20 लाख रुपये हैं, जिन्हें पटना में जमीन खरीदने में लगाना है। इसके लिए मुरारी ने एक लाख रुपये मदद के रूप में मांगने की बात कही थी। परिवार वालों का आरोप है कि पूजा ने पैसे हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी को मर्डर केस में गिरफ्तार करे सरकार; प्रशांत बोले- जेल भेजें नीतीश

भाई के मुताबिक मुरारी पूजा से संपर्क के बाद परिवार और घर वालों से दूर रहने लगा था। वह बेंगलुरु से आने पर पूजा के साथ ही रहता था। शादी और पैसों के विवाद के कारण प्रेम प्रसंग खूनी संघर्ष में बदल गया।

ये भी पढ़ें:बिहार इलेक्शनः 6 चुनावों से इन 13 विधानसभा सीटों पर 3 दलों का कब्जा
ये भी पढ़ें:बाप की जगह बेटा का राज, 24 साल के हर्षवर्धन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
ये भी पढ़ें:बिहार को 3 अमृत भारत समेत 7 ट्रेनों की सौगत, रूट और टाइमिंग जान लीजिए
ये भी पढ़ें:बिहार में साइकिल से गिरा बच्चा तो फटा पेट, आंत बाहर; हैरान कर देने वाला हादसा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।