आपदा से मुकाबले के लिए युवा तैयार

Apr 09, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

फोटो मुंगेर-7 बुधवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन की बारीकियों से रूबरू होते युवा

आपदा से मुकाबले के लिए युवा तैयार

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषय पर आधारित यह प्रशिक्षण 7 से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसे बिहार स्टेट डिसास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी द्वारा प्रायोजित किया गया है। इसमें मुंगेर और खगड़िया जिले के 200 स्वयंसेवकों को स्टेट डिसास्टर रिस्पांस फोर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रभात फेरी से हुआ दिन की शुरुआत--दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे बीआरएम कॉलेज से आरडी एंड डीजे कॉलेज तक जागरूकता प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें युवाओं ने आपदा जागरूकता का संदेश दिया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों को डूबने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, बीपी मशीन, स्टेथोस्कोप व पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग, घायल के सुरक्षित परिवहन, स्ट्रेचर निर्माण और फिजिकल असेसमेंट की तकनीक सिखाई गई। साथ ही रक्तस्राव नियंत्रित करने, हड्डी टूटने पर खपच्ची बांधने, सड़क दुर्घटना में बचाव और सीपीआर (सीपीआर) की थ्योरी व प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।‘युवा और विकसित भारत 2047’ पर प्रेरक व्याख्यान--दूसरे सत्र में राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विद्या चौधरी ने ‘युवा और विकसित भारत 2047’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं में विश्लेषणात्मक क्षमता, नागरिकता बोध और भविष्य की तैयारी को आवश्यक बताया। दिन के अंतिम सत्र में लोक संगीत परिचर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे प्रशिक्षण का माहौल और अधिक जीवंत हो उठा। इस दौरान सभी 200 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई।विशेषज्ञों की टीम दे रही प्रशिक्षण--कार्यक्रम का संयोजन मुनींद्र कुमार सिंह कर रहे हैं, जबकि एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों व टीओटी विशेषज्ञों की टीम युवाओं को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों का समन्वित प्रशिक्षण दे रही है। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आपदा प्रबंधन के कौशल विकसित कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।