ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकार्यकर्ता जी जान से जुड़े हैं मंदिर निर्माण के धन संग्रह में

कार्यकर्ता जी जान से जुड़े हैं मंदिर निर्माण के धन संग्रह में

मुंगेर | हिन्दुस्तान संवाददाता भव्य राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के संग्रह को लेकर...

कार्यकर्ता जी जान से जुड़े हैं मंदिर निर्माण के धन संग्रह में
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 26 Jan 2021 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर | हिन्दुस्तान संवाददाता

भव्य राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के संग्रह को लेकर सोमवार को त्रिमूर्ति कंपलेक्स में भाजपा नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक हुई।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश जैन ने राम मंदिर के धन संग्रह को लेकर कार्यकर्ताओं से प्राण पन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ए पार्टी विथ डिफरेंस इसीलिए कहा जाता है कि इसके कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं। उन्हें पार्टी की रीतियों-नीतियों से अवगत कराने को लेकर पार्टी द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है। मुंगेर जिला के सभी 13 मण्डलों में अगले माह तक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाएंगे । श्री जैन ने कार्यकर्ताओं को कहा कि राजनैतिक जीवन मे सफलता पाने के लिए स्वंय को लीडर शिप के गुणों से लैस करना होगा । इससे पहले दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रथम कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया गया। मौके पर विधायक प्रणव यादव, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमेधा आर्य, सपना महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन का काम किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजित कुमार छोटू ने की। संचालन नगर महामंत्री आनंद प्रकाश सिन्हा ने किया।

नगर अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए विगत विधान सभा चुनाव में मुंगेर में भाजपा का कमल खिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि विधायक श्री यादव कहा कि वे कार्यकर्ताओं के ऋणी हैं। साथ ही कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है

जिसमें कार्यकर्ता के साथ ही संगठन सर्वोपरि है।

रविंद्र सिंह कल्लू ने कहा कि यह भाजपा जैसा संगठन ही है जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी हारी हुई बाजी पलट दी । इसके लिए जिलाध्यक्ष के गतिशील नेतृत्व को साधुवाद देता हूं । कार्यसमिति की बैठक को पूर्व नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमेधा आर्य, सपना मेहता आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी फनी भूषण सिंह, नगर महामंत्री अमर रत्नम, नगर मंत्री शैलेन्दु कुमार, कन्हैया कुमार, किसान मोर्चा मंत्री अमित सिंह, नगर आईटी संयोजक रजनीश रंजन, नगर मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में त्रासदी में अपनी जान गवां चुके पार्टी के कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें