Munger News: विक्रमशिला एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स काटकर मोबाइल चोरी
Munger News: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का पर्स काटकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पीड़िता ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से शिकायत की है। घटना के वक्त महिला जमालपुर के अमेरिकन अस्पताल आई थी और विक्रमशिला एक्सप्रेस से लौट रही थी। आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू की जाएगी।

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का पर्स काटकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगायी है। पीड़िता झाझा निवासी सागर कुमार की पत्नी नेहा कुमारी है। उन्होंने बताया कि वह इलाज कराने के लिए जमालपुर के अमेरिकन अस्पताल आई थीं। इलाज के बाद वह विक्रमशिला एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर भीड़ के बीच किसी अज्ञात चोर ने ब्लेड से उनका पर्स काट दिया और उसमें रखा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना का अहसास होने पर नेहा कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर भीड़ का फायदा उठाकर निकल चुका था। इसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल से शिकायत दर्ज कराते हुए मोबाइल बरामद करने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
आरपीएफ की प्रतिक्रिया
इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़िता से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


