ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर महिला ने खायी जहर, भर्ती

महिला ने खायी जहर, भर्ती

जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर में सोमवार की शाम अवध कुमार की 32 वर्षीय पत्नी निभा देवी ने धोखे से चींटी मारने की दवा पी ली। दवाई पीने के थोड़ी देर बाद जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी, तब...


महिला ने खायी जहर, भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 21 Sep 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शामपुर में सोमवार की शाम अवध कुमार की 32 वर्षीय पत्नी निभा देवी ने धोखे से चींटी मारने की दवा पी ली। दवाई पीने के थोड़ी देर बाद जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उन्होंने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि निभा देवी को पिछले दो दिनों से खांसी अधिक हो रही थी। जिसका दवा उसके घर में रखा हुआ था। खांसी की दवाई एवं चींटी मारने की दवाई एक जगह रहने के कारण उन्होंने चींटी मारने की ही दवाई पी लिया। थोड़ी देर बाद जब महिला उल्टी करने के दौरान, जब इस बात की जानकारी परिजनों को दिया। तब उनलोगों ने पीड़ित महिला को आनन- फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें