
कर्ज के बोझ से दबी महिला ने जहर खाकर दी जान
ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार मृतका ननकी देवी ने कई फाइनेंस कंपनियों और प्राइवेट बैंकों से ऋण ले
टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थानाक्षेत्र अंतर्गत बसमाता गांव में बुधवार को एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बसमाता गांव निवासी पिंटू गोस्वामी की पत्नी ननकी देवी(35 वर्ष) थी। महिला के कर्ज के दबाव में रहने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम महिला ने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह गंगटा थाना पुलिस बसमाता गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार मृतका ननकी देवी ने कई फाइनेंस कंपनियों और प्राइवेट बैंकों से ऋण ले रखा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह कर्ज की राशि समय पर चुकाने में असमर्थ थी। इसी बीच फाइनेंस कंपनियों एवं निजी बैंकों द्वारा लगातार भुगतान का दबाव बनाए जाने से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव से तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतका अपने पीछे पति पिंटू गोस्वामी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि महिला के कर्ज में रहने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। परिजन की ओर से अबतक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




