ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरससुराल जाने के लिए बोलकर निकली महिला प्रेमी संग फरार

ससुराल जाने के लिए बोलकर निकली महिला प्रेमी संग फरार

जमालपुर | एक संवाददाता ससुराल जाने बोल कर मायके से अपनी तीन वर्षीय बच्ची के

ससुराल जाने के लिए बोलकर  निकली महिला प्रेमी संग फरार
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 11 Sep 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर | एक संवाददाता

ससुराल जाने बोल कर मायके से अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ निकली महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पिता ने बेटी के अपहरण मामले में छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामला जमालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी साफियासराय ओपी क्षेत्र में हुई थी। गुरुवार की शाम महिला अपने मायके से यह कहकर निकली की अब वो ससुराल जा रही है। परंतु महिला ससुराल न जाकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात जब वो अपने दामाद से बात किए

तो पता चला महिला यहां आई ही नहीं है।

जिसके बाद तो उसके होश ही उड़ गए। परिजनों ने पूरी रात महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी को लेकर उन्होंने छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

एसएचओ रंजन कुमार ने बताया कि महिला और उसके तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला पिता शंकर तांती के द्वारा दर्ज कराया गया है। मामले में छह अभियुक्तों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें