गेहूं खरीद में नहीं आ रही तेजी, 13 दिनों 21 किसानों ने बेचे मात्र 40 टन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हुई है। 13 दिनों में 21 किसानों से 40.850 टन गेहूं खरीदा गया है। खरीद में तेजी न आने का कारण गेहूं की कटनी बताया जा रहा है। जिले को 1880 टन खरीद का लक्ष्य मिला है।

गेहूं खरीद में नहीं आ रही तेजी, 13 दिनों 21 किसानों ने बेचे मात्र 40 टन

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से की जा रही है। 13 दिनों में 21 किसानों से 40. 850 टन की खरीद हो पायी है। खरीद में तेजी नहीं आने के पीछे अभी गेहूं कटनी जारी रहना बताया जा रहा है। मुंगेर जिले को 1880 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। किसानों से सरकारी दर पर गेहूं की खरीद के लिए जिले के 54 पैक्सों का चयन किया गया है। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये अधिक है।

जबकि बाजार मूल्य अभी 24 से 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल है। किसान राजेन्द्र यादव एवं पवन सिंह ने बताया कि, इस बार बाजार मूल्य एवं सरकारी मूल्य करीब-करीब बराबर है। अभी गेहूं की कटनी चल रही है। कुछ दिनों बाद गेहूं बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।पिछले वर्ष लक्ष्य से रहा था दूर: पिछले साल मुंगेर जिले को 1915 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके विरूद्ध मात्र 9 टन की खरीद हो पायी थी। खरीद मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल था। लेकिन बाजार मूल्य इससे अधिक रहने से किसानों ने पैक्स में बेचने में रूची नहीं ली।क्या कहते हैं अधिकारी:मुंगेर जिले को 1880 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। अबतक 21 किसानों से 40.050 टन की खरीद हो पायी है। अभी गेहूं कटनी चल रही है। कुछ दिनों बाद खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।मीनू कुमारीजिला सहकारिता पदाधिकारी, मुंगेर।प्रखंड किसान खरीदअसरगंज 2 4.800बरियारपुर 3 3.200धरहरा 1 1.000खड़गपुर 3 4.500जमालपुर 1 2.400मुंगेर सदर 1 2. 000संग्रामपुर 1 4. 000तारापुर 6 13. 250टेटियाबंबर 3 4.900

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।