Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWestern Disturbance Causes Temperature Drop in Munger Health Advisory Issued
मुंगेर में हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का लगातार बना हुआ है असर

मुंगेर में हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का लगातार बना हुआ है असर

संक्षेप: मुंगेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसमी बीमारियाँ बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक प्रभाव डाल रही हैं।

Tue, 11 Nov 2025 12:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, एक संवाददाता। हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मुंगेर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली। दिन में खुली धूप निकलने के बावजूद अपेक्षित गर्मी महसूस नहीं हुई, जिससे शाम में लोगों को ठंड का अधिक अनुभव हुआ। हल्की पश्चिमी हवा दिनभर चलती रही, जिससे वातावरण में कनकनी व्याप्त रही। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक तेज महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, हवा की दिशा और गति के कारण शरीर में ठंडक की अनुभूति बढ़ जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच कई लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से परेशान दिखाई दिए। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि, मौसमी परिवर्तन एवं दिन-रात के तापमान में अंतर से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग और आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर के अनुसार सोमवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, हवा की अधिकतम गति लगभग 16 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, आज न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है, जब भी अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन भर पछिया के चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 14 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। पछिया हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है। हालांकि, फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। ऐसे में, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहने से मौसम में स्थिरता रहेगी, लेकिन ठंड का सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है।