मौसम ने ली करवट, पछिया हवा से गिरा पारा, बढ़ी ठंड

मौसम ने ली करवट, पछिया हवा से गिरा पारा, बढ़ी ठंड

संक्षेप:

मुंगेर में मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार रात से तापमान में गिरावट के बाद, शनिवार सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। ठंडी पछिया हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार रविवार को भी तापमान में कमी की संभावना है।

Nov 09, 2025 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार रात से तापमान में आई कमी के बाद शनिवार की सुबह गुलाबी ठंड के साथ शुरू हुई। सुबह से ही हल्की पछिया हवा चलने लगी, जिसके कारण वातावरण में सर्दी का असर महसूस किया गया। सुबह में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने और दिनचर्या में बदलाव लाने पर मजबूर कर दिया। आसमान दिनभर पूरी तरह से साफ रहा और सूरज भी चमकता रहा, लेकिन पछिया हवा में घुली ठंड के कारण धूप का असर फीका पड़ गया। धूप में बैठने के बावजूद लोगों को बहुत अधिक गर्मी का अनुभव नहीं हो रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सामान्यतः साफ आसमान और तेज धूप में गर्माहट मिलती है, लेकिन ठंडी पछिया हवाओं की गति ने मौसम को गुलाबी बनाए रखा। शाम होते ही हवा में मौजूद ठंडक ने लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहना दिए। तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र (एक्यूआईसी), मुंगेर के अनुसार शनिवार को मुंगेर का न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस घटकर 17 डिग्री सेल्सियस पर एवं अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, हवा की अधिक अधिकतम गति लगभग 18 किमी प्रति घंटा रही। एक्यूआईसी के अनुसार रविवार को भी तापमान में कमी जारी रहने की संभावना है। दिनभर हल्की पश्चिमी एवं दक्षिणी-पश्चिमी हवा चल सकती है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 17 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान के साफ बने रहने की संभावना है।