अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी
मुंगेर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भारी बारिश और गर्जन की संभावना है।

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिन किसानों और आम जनजीवन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रुक-रुक कर लगभग 2.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि बदलाव का असर सोमवार से दिखेगा। सोमवार को जिले में मानसून पूर्व की सक्रियता के कारण भारी बारिश (लगभग 32 एमएम) और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी। किसान कटी हुई फसलों को सुरक्षित कर लें。
सावधानी बरतने की सलाहः
वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों को चेतावनी दी है कि सोमवार को 22 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और भारी बारिश खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए बारिश के दौरान खेतों या पेड़ों के नीचे शरण न लें। मंगलवार से तापमान में हल्की वृद्धि होगी, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस की जा सकती है।
अगले 5 दिनों का संभावित मौसम पूर्वानुमानः
तिथि अधिकतम / न्यूनतम वर्षापात
4 मई 28 डि. से. / 21 डि. से. 32.0 एमएम
5 मई 30 डि. से. / 21 डि. से. 0.8 एमएम
6 मई 32 डि. से. / 20 डि. से. 2.1 एमएम
7 मई 33 डि. से. / 22 डि. से. 0.6 एमएम
8 मई 34 डि. से. / 22 डि. से. 0.0 एमएम
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


