
अपनी-अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से पीछ़ा छुडा रहे बुडको और नप प्रशासन
जमालपुर के वार्ड 20 वलीपुर में दिन-रात शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। नप प्रशासन और बुडको के अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। सड़क निर्माण के दौरान कई जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे पानी सड़कों पर बह रहा है। वार्डवासियों में नाराजगी है क्योंकि जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है।
जमालपुर। निज प्रतिनिधि नगर परिषद जमालपुर के वार्ड नंबर 20 वलीपुर की सड़कों पर दिन-रात शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी चिंता ना तो नगर परिषद जमालपुर प्रशासन को है और ना ही बुडको, मुंगेर के पदधिकारियों ने ही संज्ञान लिया है। सड़कों पर कीचड़ और बहता पानी पर वाहन चालक सहित राहगीर के साथ साथ वार्डवासियों को पैदल चलना दुश्वार हो गया है। दरसल, नप प्रशासन के अधीन वलीपुर की सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बुडको मुंगेर विभाग के इंजीनियर की देखरेख में ठेकेदार रोज रात्रि में सड़कों को उखाड़ने के लिए जेसीबी चला रखी है।

सड़क उखाड़ने के दौरान करीब एक दर्जन जलापूर्ति पानी पाइप का कनेक्शन जहां-तहां उखड़ गया है। जगह जगह पाइप का पानी निकलने से सड़कों की हालत और बुरी हो गयी है। वहीं शनिवार की सुबह जब जलापूर्ति पानी सप्लाई दिया गया, तो वलीपुर के रॉयल बेकरी के पास अचानक पानी का पाइप फट गया और पानी का फव्वारा शुरू हो गया। वार्ड पार्षद सावित्री देवी और प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना नगर परिषद जमालपुर प्रशासन, बुडको विभाग अधिकारी सहित जिलाधिकारी को दी, बावजूद इसकी सुध नहीं ली गयी। दूसरे दिन भी फटा पाइप से पानी का फौव्वारा निकलता रहा और सड़क व नाली में शुद्ध पानी बहता रहा। वलीपुर जलापूर्ति पाइप का चाबी को भी किया गया क्षतिग्रस्त बुडको विभाग की ओर से वलीपुर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। यहां करीब 1 करोड़ 21 लाख 79 हजार 607 राशि की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होना है। बीती रात जेसीबी मशीन से वलीपुर की जलापूर्ति पाइप का चाबी को भी सदर फांड़ी के पास उखाड़ फेंका, इससे पाइप का पानी रोका नहीं जा सका। और पानी सड़कों पर दिन-रात बर्बाद हो रहा है। गौरतलब है कि लौहनगरी जमालपुर में जलापूर्ति योजना वर्षों से पूरी नहीं हो पायी है। आज भी नगर परिषद जमालपुर के कुल 36 वार्डों की कुल 11 वार्डों तक ना तो पानी पहुंचा है और ना ही कनेक्शन किया गया है। उसपर बिना जलापूर्ति पानी कनेक्शन के ही वार्ड नंबर 20 के वलीपुर रोड में सड़क निर्माण किया जा रहा है। एक दसरे पर फेंक रहे नप और बुडको जिम्मेदारी व जवाबदेही वलीपुर सड़क निर्माण में जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी मरम्मत से ना सिर्फ बुडको विभाग मुंगेर, बल्कि नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने भी हाथ खींच लिया है। इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। इससे वार्डवासियों में खासा नाराजगी है। इस बावत पार्षद साईं शंकर ने बताया कि जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने पर इसकी मरम्मत कार्य में बुडको और नप प्रशासन एक दूसरे पर जबरन जिम्मेदारी व जवाबदेही थोप रहे हैं। इससे वार्डवासियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। क्या कहते हैं अधिकारी बुडको विभाग ने नगर परिषद प्रशासन को बीते साल 5 जून 2024 को भी हैंड ओवर कर दिया गया था। तथा पानी सप्लाई से लेकर मरम्मत की जिम्मेदारी दी गयी थी। चूंकि बुडको अब जलापूर्ति मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। इसलिए मरम्मत कार्य भी नहीं करेगा। मनोज कुमार, एग्जीक्यूटिव, बुडको मुंगेर क्या कहते है नप अधिकारी वलीपुर सड़क निर्माण बुडको विभाग मुंगेर की जिम्मे है। सड़क निर्माण के दौरान जहां जहां पानी पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे भी मरम्मत करना है। इसके लिए बुडको विशेष रूप से ठेकेदार को भी रखा है। इसलिए पाइप मरम्मत का कार्य बुडको करेगी। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है। विजयशील गौतम, एग्जीक्यूटिव, नप जमालपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


