मेन पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा पंचायत के वार्ड 13 में हर घर नल-जल योजना का मेन पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे भारी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। 12 परिवारों को जलापूर्ति में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि बर्बादी रोकी जा सके।

मेन पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित

धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत औड़बगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में हर घर नल-जल योजना का मेन पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 12 परिवारों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़क किनारे पानी बहने से कीचड़ और जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पाइप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और प्रभावित परिवारों को नियमित जलापूर्ति बहाल हो सके।-----------------

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।