ममई गांव में जल संकट: 100 घरों में नहीं पहुंच रहा नल-जल योजना का पानी

May 06, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

ममई गांव में हर घर नल-जल योजना के बावजूद 100 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड संख्या 6 में 50 और वार्ड संख्या 8 में 45 घरों में समस्या है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी लाने के लिए उन्हें दूसरों के घरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पीएचईडी ने चापाकल की मरम्मत का आश्वासन दिया है।

ममई गांव में जल संकट: 100 घरों में नहीं पहुंच रहा नल-जल योजना का पानी

असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत ममई गांव में हर घर नल-जल योजना संचालित होने के बाद भी 100 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड नंबर 6 के करीब 50 एवं वार्ड संख्या 8 के 45 घरों में नल-जल योजना का पानी नहीं आ रहा है। वार्ड संख्या 6 की निर्मला देवी, डब्लू साह, विलास साह, संजय साह, सुनील यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 50 घरों में नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। संवेदक के द्वारा नए बोरिंग करने के बाद भी कनेंक्शन नहीं दिया गया। हमलोग दूसरों के घरों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। पीएचईडी की ओर से खराब चपाकलों की भी मरम्मत नहीं करायी गयी है।

वार्ड संख्या आठ की स्थिति

इधर ममई गांव के ही वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य सौरभ कुमार, कपिलदेव झा, रुद्र नारायण झा ,जितेंद्र झा, कैलाश बिहारी सिंह, अशोक शाह, गणेश मालाकार, गोपाल मंडल, जय किशोर शर्मा, रामकिशोर शर्मा ने बताया कि नल-जल योजना का पानी हमलोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मेन पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है। जिसके कारण पानी सड़क पर बर्बाद होता है। वार्ड में केवल एक चापाकल है। जिससे लगभग 30 परिवार पानी का उपयोग कर रहे हैं। चापाकल अधिक देर चलने के बाद गंदा पानी आने लगता है। वार्ड के अन्य सरकारी चापाकल खराब पड़ा है। पीएचईडी के कनीय अभियंता खुशबू कुमारी ने बताया कि, खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने के साथ पाइप लिकेज समस्या बहुत जल्द दूर की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

ममई गांव में कितने घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है?
ममई गांव में 100 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।