पिछले दस दिनों से मंझगाय के वार्ड संख्या 07 में जलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान

Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर के मंझगांय पंचायत के वार्ड 07 में पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति बंद है। मोटर खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 20 हजार रुपये का चंदा भी इकट्ठा किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुखिया ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

पिछले दस दिनों से मंझगाय के वार्ड संख्या 07 में जलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की मंझगांय पंचायत के वार्ड संख्या 07 में पिछले दस दिनों से नल जल योजना के तहत जलापूर्ति प्रभावित है। वार्ड संख्या 07 के अधिकांश घरों में जलापूर्ति के तहत पानी नहीं पहुंचने से लोग त्राहिमाम कर रहे है। कुछ दिनों बाद गर्मी पड़ेगी इसके पूर्व ग्रामीणों के सामने पानी का संकट मुश्किल का सबब बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मोटर खराब होने की वजह से पिछले दस दिनों से वार्ड संख्या 07 के अधिकांश टोले, मोहल्ले के घरों में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। वहीं ग्रामीण सूत्र बताते है कि मोटर पंप हाउस के स्टाफ जलापूर्ति के लगाए गए मोटर से पटवन के रहे है और दूसरी ओर मोटर को खराब बता कर पेयजलापूर्ति बंद कर दिया गया है।

जिसकी विभाग को जांच करनी चाहिए और पंप हाउस के स्टाफ को अविलंब हटाया जाना चाहिए। ग्रामीण वशिष्ठ यादव, लालो यादव, पैरू यादव, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, अशोक यादव, शुक्कर यादव, नंदन यादव, कुणाल कुमार, परमानंद यादव, राजेश मिश्रा, मंटू झा आदि ने बताया कि पेयजलापूर्ति का मोटर खराब होने की जानकारी के बाद जब घरों में पानी आना बंद हो गया तो हम सभी ग्रामीणों ने मिलकर 20 हजार रुपया चंदा भी किया। लेकिन अबतक मोटर को दुरुस्त करने को लेकर इसका समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने अविलंब पीएचईडी विभाग और पंचायत के मुखिया को भी इस समस्या की जानकारी दी है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया को समस्या की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है और दूसरी ओर ग्रामीणों ने पेयजलापूर्ति के पंप हाउस के स्टाफ को बदलने की मांग वरीय अधिकारियों से की है। इस बाबत पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता संजय किरण ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद इसकी जांच की जाएगी और हर संभव प्रयास कराया जाएगा कि जल्द पेयजलापूर्ति बहाल किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।