ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजमालपुर रेल कारखाना में घुसा पानी

जमालपुर रेल कारखाना में घुसा पानी

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से शनिवार को रेल इंजन कारखाना में पानी घुस गया। कारखाना में घुटने से अधिक पानी भर गया। जलनिकासी नहीं होने से परेशानियां और बढ़ गई हैं। जमालपुर स्टेशन से लेकर रेल इंजन...

जमालपुर रेल कारखाना में घुसा पानी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 29 Sep 2019 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से शनिवार को रेल इंजन कारखाना में पानी घुस गया। कारखाना में घुटने से अधिक पानी भर गया। जलनिकासी नहीं होने से परेशानियां और बढ़ गई हैं। जमालपुर स्टेशन से लेकर रेल इंजन कारखाना का लगभग सभी शॉप पानी पानी हो गया है।

कारखाना के करीब 20 शॉपों में वर्षा का पानी छोटी तालाब की शक्ल लेकर दोपहर तक लबालब रहा। सुबह सवेरे कर्मचारियों ने हाजिरी बनायी तथा कार्य प्रारंभ के पूर्व ही गीले फर्श को सूखाने मेंं भिड़ गये। हालांकि दोपहर में एक बार फिर मुसलाधार बारिश शुरू हुई, तो कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गयी। वर्षा के पानी के कारण प्रशासन को कई शॉपों का विद्युत सप्लाई भी बंद करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी डब्लूआरएस शॉप वन, टू, थ्री व फोर में होती है। इसके अलावा मशीन शॉप, चक्का घर, बीएलसी शॉप, क्रेन शॉप, एमटीएस शॉप, बीटीसी शॉप, मिलराईट शॉप, बीबीएफ शॉप का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां बरसाती पानी प्राय: तालाबनुमा बन जाता है। इधर रामपुर कॉलोनी, दौलतपुर कॉलोनी, लोको कॉलोनी व ईस्ट कॉलोनी में बरसाती पानी लबालब रहा। सड़क पर पानी तालाबनुमा हो गया। रेलवे कर्मचारी अपने अपने क्वार्टरों में जमा बरसाती पानी बाहर फेंकते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें