Munger News: मोटर जलने से ढोल पहाड़ी गांव में एक महीने से जलापूर्ति बंद
Munger News: असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी गांव में पिछले एक महीने से नल-जल की मोटर जल गई है, जिसके कारण आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं और बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं। विभाग को मोटर की सूचना दी गई, लेकिन समाधान अभी लंबित है।

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड अंतर्गत चौरगांव पंचायत की ढोल पहाड़ी गांव में एक महीने से नल-जल का मोटर जल जाने से आधी आबादी के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दूसरों के घरों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। ग्रामीण अरविंद मंडल,कारेलाल मंडल, रमेश मंडल,विजय मंडल एवं सुबोध मंडल ने बताया कि, गांव के बाहर दो बोरिंग किया गया है, जिसमें एक बोरिंग का मोटर पिछले महीने से जला है। बोरिंग ऑपरेटर राजीव कुमार ने बताया कि, गांव में कुल 170 घरों के आधे घरों में ही पानी पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि, मोटर जलने की सूचना विभाग एवं संवेदक को कई बार दूरभाष पर दी गई है। गौरतलब हो कि, ढोल पहाड़ी क्षेत्र में फ्लोराइड एवं आर्सेनिक युक्त पानी है। जबकि बोरिंग का फिल्टर खराब हुए 2 वर्ष से अधिक हो गए हैं। लेकिन विभाग के द्वारा नया फिल्टर नहीं लगाया गया है। ग्रामीण फ्लोराइड एवं आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंध में पीएचईडी विभाग की कनीय अभियंता खुशबू कुमारी ने बताया कि मोटर जलने की सूचना संवेदक को दी गई है, जल्द ही नया मोटर लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


