ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरव्रतियों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

व्रतियों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

शुक्रवार की शाम खरना के महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे के निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रतियों ने शुक्रवार की शाम भगवान भास्कर की पूजा कर खरना संपन्न किया। सूर्य भगवान को दूध,...

व्रतियों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 02 Nov 2019 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की शाम खरना के महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे के निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रतियों ने शुक्रवार की शाम भगवान भास्कर की पूजा कर खरना संपन्न किया। सूर्य भगवान को दूध, गुड़ से बनी खीर और घी में बनी रोटी का भोग लगाकर खरना किया। खरना का प्रसाद व्रतियों ने पहले खुद ग्रहण किया। बाद में परिजनों और पड़ोसियों के बीच वितरित किया।

इससे पहले खरना को लेकर गंगा स्नान के लिए शहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों के गंगा में डुबकियां लगाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। व्रती पहला अर्घ्य शनिवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रदान करेंगे। रविवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य प्रदान करने के साथ ही छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में सराबोर हो गया है।

खरना को लेकर सुबह से ही गंगा घाट पर छठव्रतियों की भीड़ स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी। व्रतियों ने खरना पूजा के लिए गंगा जल पात्र में भरकर खरना के प्रसाद बनाने के लिए ले गए। इधर खरना समाप्त होते ही घर की महिलाएं ठेकुआ और पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई। छठ पर्व का शुद्धिकरण है खरना

खरना का मतलब है शुद्धिकरण: छठव्रती नहाय खाय के दिन एक समय भोजन करके अपने शरीर और मन को शुद्ध करना शुरू करते हैं। जिसकी पूर्णता अगले दिन खरना से होती है। इसलिए इसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती शुद्ध अंत:करण से कुलदेवता और सूर्य एवं छठ मइया की पूजा कर खीर को नैवेद्य अर्पित करते हैं। देवता को चढ़ाए जाने वाले खीर को व्रती स्वंय अपने हाथों से पकाते हैं।

सूर्यदेव के शुभ योग में खरना और अर्घ्य: मुंगेर। छठव्रती के संकल्प को पूर्ण सफल बनाने के लिए इस वर्ष खरना के दिन 1 नवंबर को भगवान सूर्य से संबंधित रवि नामक शुभ योग बना है। छठ पर रवि योग का ऐसा संयोग बना है जो नहाय खाय से लेकर 2 नवंबर तक रहेगा। इसी शुभ योग में ही सूर्यदेव को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। ज्योतिसशास्त्र में इस योग को तमाम बाधाओं को दूर करने वाला माना गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें