ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरपोलिंग पार्टी के बीच किया गया मतदान सामग्री वितरण

पोलिंग पार्टी के बीच किया गया मतदान सामग्री वितरण

असरगंज। निज संवाददाता असरगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान की तैयारी जोर...

पोलिंग पार्टी के बीच किया गया मतदान सामग्री वितरण
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 19 Oct 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

असरगंज। निज संवाददाता

असरगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित रामानंद एवं परसीराम उच्च विद्यालय जलालाबाद परिसर में विभिन्न बूथों के पोलिंग पार्टी ने योगदान दिया। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 106 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी को योगदान के उपरांत चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। मालूम हो कि 20 अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें