Viral Video of Teacher Misconduct in Kishanpur School Sparks Outrage मध्य विद्यालय किशनपुर के शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsViral Video of Teacher Misconduct in Kishanpur School Sparks Outrage

मध्य विद्यालय किशनपुर के शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय किशनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शिक्षक नाबालिग छात्रा से हाथ की मालिश कराता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और अभिभावक नाराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 4 Sep 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
मध्य विद्यालय किशनपुर के शिक्षक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड की कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय किशनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विद्यालय का एक शिक्षक कक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा से हाथ की मालिश कराता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। लोग इसे छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार बताते हुए संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि शिक्षक कक्षा में बैठा है और उसके पास खड़ी एक छोटी सी बच्ची जो विद्यालय की छात्रा है उसके हाथ दबा रही है।

यह तस्वीर किसी ग्रामीण युवक ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यह चर्चा का विषय बन गया। लोग कह रहे हैं कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है, जहां इस तरह की हरकतें बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। वहीं वीडियो में दूसरे कक्षा में एक शिक्षिका अनिशा सिंह जो कुर्सी पर बैठी मोबाइल चलाती दिख रही है। जिसको लेकर शिक्षिका और वीडियो बना रहे युवक में तीखी नोंकझोंक भी हुई। वीडियो बना रहा युवक अपने को प्रतिनिधि बता रहा है जबकि शिक्षिका यह कहते सुनी जा रही है कि उसे जो करना है या जिसे कहना है कह दें। क्योंकि अभी भोजन का समय है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए वह बुधवार को विद्यालय पहुंची और शिक्षक से सारी जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।