Munger News: जंगल से ट्रेन पर लादकर ले जा रहे थे बांस, वीडियो वायरल, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर स्टेशन के पास बांस काटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लोग बांस की लाठियाँ ट्रेन पर लादते दिख रहे हैं, जिससे पर्यावरण पर खतरे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग इस गतिविधि की जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Munger News: जंगल से ट्रेन पर लादकर ले जा रहे थे बांस, वीडियो वायरल, जांच की मांग

Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर स्टेशन के आसपास जंगल से बांस काटकर ट्रेन पर लादकर ले जाने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बांस की लाठियां बनाकर उन्हें ट्रेन पर लादते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के बाद रेलवे, वन विभाग और पर्यावरण विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि सुबह करीब 7:20 बजे जमालपुर से किऊल जाने वाली डीएमयू मे बांस की लाठियों को ट्रेन पर लादकर ले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल से इस तरह बांस की कटाई जारी रही तो हरियाली को नुकसान पहुंचेगा। लोगों ने संबंधित विभागों से वायरल वीडियो की जांच कराने, बांस कटाई करने वालों की पहचान करने और यह पता लगाने की मांग की है कि उन्हें कटाई एवं परिवहन की अनुमति किस स्तर से मिली थी। लोगों ने वन विभाग और रेलवे से दशरथपुर स्टेशन क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: जंगल से ट्रेन पर लादकर ले जा रहे थे बांस, वीडियो वायरल, जांच की मांग