मुंगेर : वर माला के दौरान मोहनपुर गांव में वर एवं वधु पक्ष के बीच मारपीट

May 06, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मोहानपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान वरमाला के समय वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शादी को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

मुंगेर : वर माला के दौरान मोहनपुर गांव में वर एवं वधु पक्ष के बीच मारपीट

हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान वर एवं वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पैन गांव से लक्ष्मण दास के पुत्र चंदन कुमार की बारात मोहनपुर गांव स्थित धनंजय दास के घर आई थी। तभी वरमाला के दौरान वर पक्ष के युवक के द्वारा छेड़खानी की घटना से नाराज ग्रामीण शारात पक्ष एवं बारातियों के बीच कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गया।

देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर कुर्सी, लाठी डंडा और लाय घूंसा चलना शुरू हो गया। जिसमें मोहनपुर गांव निवासी करण कुमार, धनंजय कुमार, नंदू दास, मौसम कुमारी, सूरज कुमार, नीरज कुमार, उत्तम कुमार, दिनेश दास, योगेंद्र महतो एवं दिनेश दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी का इलाज किया। वहीं दर्जन भर जख्मी के एकसाथ इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचने और सभी का इलाज एक साथ करने का दबाव ग्रामीणों के द्वारा चिकित्सक पर बनाया गया और ग्रामीण व परिजनों ने चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसकी सूचना हवेली खड़गपुर पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया और शांत कराया। वही गंभीर रूप से जख्मी नंदू दास एवं मौसम कुमारी को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं जख्मी दिनेश दास एवं उत्तम कुमार को सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया। इधर मारपीट की घटना के बाद जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वर एवं वधु पक्षों को समझा बुझाकर शादी संपन्न कराई गई और मामले को कानूनी प्रक्रिया से दूर किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।