ग्लोबल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक विनोद कुमार मोदी
प्राथमिक विद्यालय, हसनगंज मुसहरी के प्रधान शिक्षक विनोद कुमार मोदी को राष्ट्रीय बाल रक्षक प्रतिष्ठान द्वारा ग्लोबल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 20 मई को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन के दौरान मिला। मोदी को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, बाल विवाह रोकने और नवाचार आधारित शिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया।

धरहरा, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय, हसनगंज मुसहरी के प्रधान शिक्षक विनोद कुमार मोदी को राष्ट्रीय बाल रक्षक प्रतिष्ठान की ओर से ग्लोबल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 20 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अहिल्या परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन में दिया गया। श्री मोदी को 6 से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, बाल विवाह रोकथाम अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम तथा नवाचार आधारित सम शिक्षण विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रीय सरस्वती सम्मान, बाल स्नेही सम्मान, बेस्ट इनोवेटिव शिक्षक सम्मान तथा बाल रक्षक लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान सहित कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
हाल ही में बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं एसीएस बी. राजेंद्र द्वारा उन्हें निपुण शिक्षक सम्मान भी प्रदान किया गया था। संगोष्ठी में देश के 18 राज्यों से आए लगभग 150 शिक्षकों को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


