एपीएचसी बैजलपुर में एंबुलेंस व्यवस्था की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

असरगंज के अमैया पंचायत के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर में एंबुलेंस और चारदीवारी की मांग की है। उनका कहना है कि सुविधाओं के अभाव में मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को निजी वाहन से भागलपुर ले जाना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

एपीएचसी बैजलपुर में एंबुलेंस व्यवस्था की मांग

असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के अमैया पंचायत अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर में एंबुलेंस की सुविधा और चारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ज्ञान शंकर, त्रिवेणी सिंह, प्रवीण कुमार, दिवाकर सिंह, रूपेश कुमार, सूरज कुमार सिंह एवं रोहित कुमार आदि ने आवेदन में बताया है कि, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए निजी वाहन से भागलपुर ले जाना पड़ता है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अधिक किराया खर्च करना पड़ता है।अगर स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो आसपास के गांवों के गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।