बनौधा हादसा: मुआवजे को कंतपुर में चार घंटे सड़क जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

रहे थे मांग मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नौवागढ़ी कंतपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी जा

बनौधा हादसा: मुआवजे को कंतपुर में चार घंटे सड़क जाम

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नौवागढ़ी कंतपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बनौधा में हुए सड़क हादसे में मृत मजदूर राजा मंडल का शव सड़क पर रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। जाम के कारण एनएच 333बी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव में एक बेलगाम वाहन चालक ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था। तेज रफ्तार वाहन ने की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

मृतकों में कंतपुर निवासी राजा मंडल भी शामिल था। घटना के दूसरे दिन बुधवार को परिजन और ग्रामीण शव के साथ सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन मालिक को मौके पर बुलाया जाए। जाम के कारण बस, ट्रक और छोटे वाहन फंसे रहे। गर्मी में यात्री बेहाल दिखे। सूचना मिलते ही नयाराम नगर थानाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हुए। बाद में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और मुआवजे का लिखित आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बीडीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दी जाएगी। वाहन मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो फिर आंदोलन करेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।