Munger News: नियमों को ताक पर रख छात्र कोष से निकाले 40 हजार रुपये को लेकर हंगामा

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: अदलपुर-अमारी प्लस टू विद्यालय में रात्रि प्रहरी गोपाल कुमार के चार माह के वेतन भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशि का व्यय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के बिना किया गया। मामलों की जानकारी मिलने पर बीईओ ने शांति बनाए रखने की अपील की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Munger News: नियमों को ताक पर रख छात्र कोष से निकाले 40 हजार रुपये को लेकर हंगामा

Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। अदलपुर-अमारी प्लस टू विद्यालय में रात्रि प्रहरी के चार माह के वेतन भुगतान को लेकर नियमों की अनदेखी का आरोप लगने के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का आरोप

पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश बिंद, नीरज यादव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार और चंदन कुमार सहित दर्जनो ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन समिति की विधिवत बैठक के बिना ही छात्र कोष से 40 हजार रुपये की निकासी कर रात्रि प्रहरी गोपाल कुमार को वेतन देने का निर्णय लिया गया।

वापसी की प्रक्रिया

विरोध के बाद अब निकाली गई पूरी राशि वापस कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को विद्यालय परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें गोपाल कुमार को चार माह का वेतन छात्र कोष से देने पर सहमति बनी थी। इसके बाद 40 हजार रुपये की निकासी की गई।

बैठक की आवश्यकताएँ

ग्रामीणों का कहना है कि बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का कोई सदस्य शामिल नहीं था। बैठक की जानकारी प्रबंधन समिति के पंजी में भी दर्ज नहीं की गई। ग्रामीणों ने विकास कोष से राशि देने के बजाय छात्र कोष से निकासी किए जाने पर भी सवाल उठाया। विवाद के बाद प्रधानाध्यापिका मनीषा कुमारी ने मुखिया अरुण कुमार साह की मौजूदगी में हुई चर्चा में निकाली गई पूरी राशि गोपाल कुमार से वापस लेने पर सहमति दी। अब विद्यालय प्रबंधन समिति की विधिवत बैठक बुलाकर रात्रि प्रहरी के वेतन भुगतान पर निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने पूर्व की बैठक को निरस्त कर समिति के सदस्यों के साथ दोबारा बैठक कराने की मांग की है। हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने वेतन भुगतान में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर बीईओ भोगेंद्र कुमार ने दूरभाष पर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सामान्य प्रश्न

✦ग्रामीणों ने किस विद्यालय में हंगामा किया?−
अदलपुर-अमारी प्लस टू विद्यालय में हंगामा किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: नियमों को ताक पर रख छात्र कोष से निकाले 40 हजार रुपये को लेकर हंगामा